फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के दबाव से कभी भी टूट सकता है विद्युत तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के अंधऊ बाईपास मार्ग पर बड़ीबाग मुहल्ला में एलटी विद्युत तार पेड़ों की टहनियों से पूरी तरह से घिरा हुआ है। टहनियों के दबाव से तार नीचे झुका हुआ है। इससे इसके अब-तब टूटकर गिरने का खतरा बना हुआ है। तार के नीचे से स्कूली वाहनों सहित यात्री वाहनों के गुजरने के साथ ही हर समय पैदल लोग आवागमन करते हैं। अगर तार टूटकर गिरा तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

नगर के अंधऊ बाईपास मार्ग पर बड़ीबाग मुहल्ला में सड़क किनारे खड़ा पेड़ सड़क की तरफ लटककर विद्युत तार पर अटका हुआ है। टहनियों के दबाव से तार नीचे लटक गया था। इसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह अब-तब टूटकर गिर जाएगा। मुहल्लावासियों को इस बात का भय सता रहा है कि इस तार के नीचे से स्कूली वाहनों के साथ ही रोडवेज और अन्य सवारी वाहन गुजरते हैं। इसके साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक लोग पैदल आवागमन करते हैं। कहीं यह तार टूटकर लोगों के ऊपर या वाहनों पर गिर गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पेड़ों को टहनियों को कटवाकर तार से हटाने की मांग की है, जिससे किसी दुर्घटना से बचा जा सके। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि तार पर पेड़ की टहनियों के होने की जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द टहनियों को कटवाकर हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें