फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन 2177 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर- 2019 की परीक्षा बृहस्पतिवार को कुल 56 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुुल 2177 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 24353 थी और उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 22176 रही।
विज्ञापन

पहली पाली में पंजीकृत 12254 में से 11151 ने परीक्षा दी जबकि 1103 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 12099 में 1074 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं थे। 11025 परीक्षा में बैठे। डायट सैदपुर के उप शिक्षा निदेशक सोमारू प्रधान ने दोनों पालियों में मिलाकर एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सही ढंग से संचालित होते पाई गई। सीसीटीवी का संचालन हो रहा था और कोविड-19 के निर्देशों का भी पालन हो रहा था। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा सही संचालित होते पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें