कासिमाबाद (गाजीपुर)। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तहसील इकाई की बैठक बुधवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सभी कर्मचारियों से संघर्ष करने की अपील की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी हमारा आंदोलन जारी रहेगा। निजीकरण ठेकेदारी व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाए।
बैठक में विजयशंकर राय ने सभी तहसील के कर्मचारियों को 11 एवं 12 अक्तूबर को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मंडल मंत्री डीएस राय ने कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष चितरंजन चौहान, राकेश कुमार पांडेय, रामनगीना यादव, बृजेश, अनिल, मनीष कुमार, नेहा, वंदना, पूजा रानी, ममता, माधुरी राय, प्रिया शर्मा, मीना चौहान, मनीष राम, अविनाश चौहान, जितेंद्र यादव, सोमनाथ यादव, सुनील राम, प्रवीण कुमार राय, रामपति राम, चंद्रभान राम, सरोज कुमार, विनोद कुमार यादव, शिवजी सिंह, द्वारिका प्रसाद, इंद्रमणि आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया।