फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक से वंचित हो रहे गरीब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की बैठक लंका मैदान स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर गंभीरता से विचार किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव दूधनाथ बिंद ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला से लेकर ब्लाक तथा गांव स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाय। यह पार्टी गरीबों की पार्टी है। उन्हें हर स्तर पर न्याय दिलाती है। कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने बड़े- बड़े वादे किए थे लेकिन सत्ता मिलते ही वह अपने असली रंग रूप में आ गई। आज सिर्फ जनता को बरगलाया जा रहा है। विदेशी दौरों पर जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। अब जनता को जागरूक होकर अपने हित का फैसला लेने का समय आ गया है। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर शेरबहादुर, सीताराम, मदन लाल बिंद, ब्रजेश बिंद, चंद्रशेखर, संजय, मुरलीधर, राजेंद्रलाल श्रीवास्तव, मुराती बिंद, नरेश, रामशीष आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्रलाल श्रीवास्तव तथा संचालन दीपक कुमार बिंद ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें