गाजीपुर। जन-जन में सामाजिक सम्मान एवं राजनैतिक चेतना की जागृति के लिए तथा सामान्य आदमी की सरकार में सक्रिय भागीदारी के लिए समर्पित भाजपा चुनाव से पहले संगठन के सभी मोर्चों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर कराएगी। यह बातें मनिहारी, करंडा तथा गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल की बैठकों में पार्टी के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि समाज में हर वर्ग को सम्मान तथा राजनीतिक भागीदारी मिले इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन पांच अप्रैल, युवा मोर्चा सात अप्रैल, पिछड़ा वर्ग 11 अप्रैल, अनुसूचित जाति मोर्चा नौ अप्रैल तथा किसान मोर्चा का 13 अप्रैल को लोकसभा स्तरीय सम्मेलन होगा। महिला मोर्चा का सम्मेलन गाजीपुर सदर विधानसभा में, युवा मोर्चा का सम्मेलन जंगीपुर विधानसभा में, अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन जखनिया विधानसभा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन जमानिया तथा किसान मोर्चा का सम्मेलन सैदपुर विस में आयोजित किया गया है। इसके लिए प्रभारियों की घोषणा भी जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने करते हुए बताया कि महिला मोर्चा के लिए क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, युवा मोर्चा के लिए जिला मंत्री प्रवीण सिंह, अनुसूचित मोर्चा के लिए जिला मंत्री शीला सोनकर, पिछड़ा वर्ग के लिए रामनरेश कुशवाहा तथा किसान मोर्चा के लिए जिला उपाध्यक्ष देवव्रत चौबे को प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले जिले के आईटी विभाग गाजीपुर का लोकसभा सम्मेलन तीन अप्रैल को होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रभारी शशिकांत विश्वकर्मा तथा संयोजक कार्तिक गुप्ता को सौंपी गई। कहा कि इस बैठक की योजना रचना के लिए जखनिया विधानसभा की बैठक जखनिया में एवं सैदपुर विधानसभा की बैठक सैदपुर में 16 मार्च को, गाजीपुर एवं जंगीपुर विधानसभा की बैठक जिला कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर 17 मार्च को तथा जमानिया विधानसभा की बैठक 18 मार्च को दिलदारनगर में होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल को बूथ स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, पवनजय पांडेय, हरेंद्र यादव, मनोज बिंद, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूद्रा पांडेय, विस्तारक आशीष सिंह, विनय शुक्ला, गोपाल राय, ओमकार सिंह, सुरेश बिंद, विभा पाल, विनीत शर्मा, चंदन बिंद, अजीत सिंह, डा. मोहन जायसवाल, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे।