फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक की कमी पड़ने पर लगाई जा सकती है अवकाश प्राप्त शिक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

जिले में आगामी छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में मंगलवार को आरटीआई सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने परीक्षा केंद्रों पर पेपर और कापी रखने की व्यवस्था सही एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षक का आवश्यकतानुसार मांग पत्र दो दिन के अंदर जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनपद में बनाए गए 279 परीक्षा केेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर नकल कराते पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानार्चा पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
उन्होंने प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि कक्ष निरीक्षक की कमी पड़ने पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से पहले इसकी जानकारी उन्हें अवश्य अवगत करा दें। इसके अलावा भी कक्ष निरीक्षकों की पूर्ति नहीं हो पा रही है, ऐसी स्थिति में उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय से कक्ष निरीक्षक की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी करने में असमर्थ हैं, वह अपनी सूची उन्हें उपलब्ध करा दें। उनके स्थान पर उस विद्यालय के सबसे वरिष्ठ शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उन परीक्षा केंद्रों पर राजकीय या वित्तपोषित विद्यालयों से केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के संबंध में प्रधानाचार्यों से चर्चा की। कुल 279 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हालांकि बैठक के दौरान 80 प्रतिशत केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शेष केंद्रों को चेतावनी देते हुए 30 जनवरी तक हर हालत में कैमरा लगा लेने का निर्देश दिया। बैठक के बाद विद्यालय पर कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को परिचय पत्र भी जारी किया। अंत में उन्होंने प्रधानाचार्यो को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नकल के आरोप में जो कक्ष निरीक्षक, प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में प्रधानाचार्य उमेश सिंह, मालविका सिंह, शिवजी सिंह, रामअवतार यादव, छविनाथ मिश्र, सौरभ पांडेय, डॉ. दिनेश सिंह, रामविलास यादव, अवधेश सिंह, सिस्टर अलफोंस, खालिद अमीर, अरविंद सिंह, रमाशंकर यादव, सुधीर विश्वास, मुकेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें