गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की तरफ से 21वीं शास्त्रीय और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। इसमें प्रतिभागियों की तरफ से एकल, समूह तथा युगल नृत्य की प्रस्तुति की गई। देर शाम निर्णायक मंडल द्वारा सफल बच्चों की सूची जारी की गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल के शिवेश कुमार सिंह प्रथम, इसी स्कूल के इशान सिंह दूसरे तथा सेंटजांस स्कूल की रिया गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।
सांत्वना स्थान गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की ख़ुशी सिंह तथा सेंटजांस स्कूल की अर्शिया सिंह को मिला। कनिष्ठ वर्ग समूह में न्यू होराइजन एकेडमी की काव्या दुबे पहले, इसी स्कूल की उमेरा रहमान दूसरे तथा सेंटजांस स्कूल की आस्था तिवारी तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना स्थान गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की खुशी सिंह तथा सेंटजांस स्कूल की अनुष्का सिंह मिला।
ज्येष्ठ वर्ग एकल में डी ड्रीम्स से योगेश प्रजापति पहले, गणेशा डांस से तृप्ति सिंह दूसरे तथा एम डांस से गुरुदीप खरवार तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना स्थान के लिए गणेशा डांस की हर्षिता सिंह तथा एम डांस से दिव्या का चयन किया गया। समूह ज्येष्ठ वर्ग से डी ड्रीम्स डांस से किड्स ग्रुप प्रथम, डी ड्रीम्स एवं गणेशा डांस से क्रमश: ब्वायज ग्रुप तथा राजू ग्रुप दूसरे और गणेशा डांस से विनय सत्संगी तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना स्थान के लिए विमलेश तथा महिमा सिंह का चयन किया गया। युगल नृत्य में डी ड्रीम्स तथा एम डांस से क्रमश: प्रिया-श्रृंखला तथा जानवी-सिमरन संयुक्त रूप से पहले, मोनू-रिया द्वितीय एवं महिमा-तृप्ति तृतीय रही। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष शरद वर्मा, पवन पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी सिद्धार्थ मालवीय, परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, अजय यादव आदि मौजूद रहे।