फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में दी पशुपालन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया/सुहवल। पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को ताजपुर मांझा गांव में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर 308 पशुपालकों ने अपने पशुओं का पंजीकरण कराया। इस क्रम में आयोजित गौवंश दुग्ध दोहन प्रतियोगिता में कुल दस पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चन राय ने गौ-पूजन के साथ की।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. अरूण कुमार ने पशुओं के रखरखाव, साफ-सफाई एवं उनको होने वाले रोगों खुरपका, मुंहपका, तेज बुखार, दस्त होना, आंखों से गंदा पानी, नाक से द्रव्य गिरना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। पशुपालन एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों के साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई । इस मौके पर आए मवेशियों का नि:शुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया गया। दुग्ध दोहन प्रतियोगिता में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय का चयन किया गया। चयनित पशुपालकों के नाम की सूची शासन को भेजी जाएगी, जहां से उनके इनाम की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर डा. संतोष कुमार पासवान, डा. सुभाष सिंह, संजय कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, मिठ्ठू शर्मा आदि उपस्थित थे।
वहीं सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 57 पशुओं का उपचार और टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर पशुपालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को दवाओं की खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी शशिभूषण कुमार, संतोष सिंह, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक मदन सिंह यादव, ब्रम्हदेव पाल, सुभाषचंद राय, पंकज पासवान, राकेश राय, अवधेश पाल, रमाशंकर गुप्ता, छोटे पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें