सुहवल। शनिवार को सुहवल और रेवतीपुर थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दर्जनों फरियादी पहुंचे। रेवतीपुर थाना पर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित दिवस में राजस्व से संबंधित कुल 6 प्रार्थना पत्र डाले गए। जिनमें पांच का तुरंत निस्तारण कर दिया गया जबकि एक मामले में नवली गांव में मौके पर राजस्व कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। सुहवल थाना पर उपजिलाधिकारी जमानिया विनय गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक केके सिंह की देख-रेख में आयोजित किया गया था। यहां पर एक भी फरियादी के न पहुंचने से राजस्व कर्मियों के साथ बैठे रहे अधिकारियों को निराशा हुई।