फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 149701 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल में 81 हजार से ज्यादा तथा इंटर में 68 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 28 हजार से अधिक छात्रों की कमी आई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए पहले फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर तथा विलंब शुल्क के साथ 19 अक्तूबर तक निर्धारित थी। पंजीकरण कम होने के कारण दोबारा तिथि आठ नवंबर निर्धारित की गई। इसके बाद 20 नवंबर एवं बाद में 15 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की गई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षा के लिए कुल 149701 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया। इसमें हाईस्कूल में 81290 संस्थागत एवं 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81687 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 28075 परीक्षार्थी कम हुए हैं। बीते वर्ष दोनों कक्षाओं में 177776 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल में 91104 संस्थागत एवं 390 व्यक्तिगत सहित 91494 एवं इंटरमीडिएट में 85091 संस्थागत एवं 1191 व्यक्तिगत सहित कुल 86282 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें