फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पशुओं को पकड़ भेजा गोवंश आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के टिसौरा गांव से सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बेसहारा मवेशियों को पकड़ने का कार्य पशुपालन विभाग की ओर से किया गया। विभाग ने इस दौरान ग्रामीणों की मदद से 14 पशुओं को पकड़ा और गोवंश आश्रय स्थल ले आए।
विज्ञापन

जीवपुर एवं ढढनी भानमल राय गांव में बेसहारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे परेशान किसानों ने इसकी शिकायत पशुपालन विभाग से की थी। शिकायत पर सक्रिय हुई पशुपालन विभाग की टीम ने जीवपुर एवं ढढनी भानमल राय गांव क्षेत्र में घूम रहे करीब 14 गोवंश को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ने में सफलता हासिल की। डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जीवपुर गांव से पांच गोवंश में और ढढनी भानमल राय गांव से नौ गोवंश पकड़े गए है। जिसे गोवंश आश्रय स्थल भेजा गया है। उन्होंने चेताया कि पशु पालक अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़े अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर डा. सत्येंद्र एडीओ पंचायत अरुण दुबे राधेश्याम सिंह राहुल निलेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें