फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में उत्साह के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से बाल दिवस खेल पखवारे के तहत दिलदारनगर के डालिम्स सनबीम पब्लिक स्कूल में शनिवार को विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। टाफी रेस में अंशु कुमारी प्रथम, सोमैया शिफा द्वितीय तथा फरहान खान तृतीय रहे। इसी प्रकार स्पून-मार्बल रेस में अनुष्का पहले, गुलनाज दूसरे तथा आजरा तीसरे स्थान पर तथा सूई-धागा दौड़ में आरिफा फराज प्रथम, मारुफ मेहर द्वितीय तथा आकांक्षा तृतीय रही।
विज्ञापन

100 मीटर फ्लैट रेस प्रतियोगिता में आरिफ अली पहले, अमन हमीदा खातून दूसरे तथा आरिफा खान तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि औरंगजेब खान ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है।
विजेताओं को निदेशक डॉ. एम अली खान तथा प्रबंधक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से शील्ड तथा मेडल देकर सम्मानित किया। खेलों का संचालन क्लब प्रभारी अभिषेक कुमार एवं स्कूल के खेल प्रभारी शब्बीर खान ने किया। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता चन्द्रिका प्रसाद, पवन कुमार पांडेय, मनोज दूबे, सरफराज खान, कुदरत अंसारी , सना इकबाल, दीपक पांडेय, यतीश, प्रियंका पांडेय, रेनू तिवारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें