फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 106 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला चिकित्सक को बूस्टर डोज लगाता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जिले में सोमवार को 106 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 671 हो गई है। 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तीसरी लहर में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार की देर शाम आई रिपोर्ट 106 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं गैर जनपद में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग 21 केंद्रों पर लगातार टीकाकरण करने में जुटी हुई है, जिससे संक्रमण दर को कम किया जा सके। अब तक 135880 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 96. 94 प्रतिशत 18 से 60 वर्ष के लोगों ने कोरोना की पहली डोल ले लिया है। वहीं 57.20 प्रतिशत लोग टीका का दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इधर लगातार कोरोना के मिल रहे नए मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर उन्हें होम आईसोलेट करने मेें जुटी हुई है। इस संबंध में महामारी के नोडल एवं एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। जिले में अब तक दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में एहतियात एवं सतर्कता काफी जरूरी है।
उधर, संक्रमण के बीच टीकाकरण जारी है। सोमवार को 24429 किशोरों को टीका लगाया गया। जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष के 23990 को पहली और 67860 को कोरोना का दूसरा डोज लगा। 683 को बूस्टर डोज लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें