फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन के मनाना पड़ेगा दशहरा का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित सोलह राजकीय हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो गई है। दशहरा का पर्व भी उन्हें बिना वेतन के मनाना पड़ेगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आए दिन समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से संचालित राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र और राज्य सरकार दोनों के अंश से वेतन भुगतान किया जाता है। प्रदेश सरकार ने अपना 50 प्रतिशत अंश वेतन के मद में उपलब्ध करा दिया है लेकिन केन्द्र सरकार का 50 प्रतिशत अंश समय से न मिलने के कारण आज यह स्थिति पैदा हुई है। वेतन न मिलने का दंश तो कर्मचारी झेल ही रहे थे कि बीच में वेतन देने की विधा में (कुबेर प्रणाली) लागू कर और उलझा दिया गया है। यह सिस्टम सही ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। समय से वेतन न मिलने के कारणों में यह भी एक कारण है। कर्मचारियों को पिछले मई माह से वेतन नहीं मिला है। अक्तूबर का माह भी आधा बीतने वाला है और अभी तक वेतन मिलने का कोई संकेत विभाग की तरफ से नहीं मिल रहा है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल वेतन भुगतान करने की मांग की है। शिक्षकों ने बजट के अभाव की तरफ मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया है। इस संबंध में राजकीय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामनारायन यादव, प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार यादव तथा जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र भेजा है, जिसमें राजकीय शिक्षकों को दशहरा से पहले वेतन भुगतान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें