गाजीपुर। नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं दशहरा के लिए लगने वाले पंडालों के लिए अस्थायी रूप से विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य है। यह बात विज्ञप्ति के माध्यम से उपखंड अधिकारी शिवम राय ने कही। उन्होंने कहा कि पूजा समिति के संचालक 10 अक्तूबर तक कनेक्शन ले लें। बताया कि विद्युत कनेक्शन लेने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय (मिश्रबाजार भारतीय स्टेट बैंक के सामने) से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के बाद ही विद्युत कनेक्शन निर्गत होगा। अन्यथा की स्थिति में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना होती है तो उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।