फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: काली मंदिर की दान पेटी से 10 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सुहवल थानाक्षेत्र के सुहवल गांव स्थित काली माता मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। चोर ने दानपेटी से लगभग 10 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी। घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस आरोपी की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

चोर ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर गर्भगृह में प्रवेश किया और वहां रखी दानपेटी का ताला तोड़कर चढ़ावे की राशि चुरा ली। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चोर मंदिर के पीछे खेत की ओर से आया होगा और मुख्य द्वार से होते हुए स्टील की रेलिंग पार कर गर्भगृह तक पहुंचा होगा।
शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दान पेटी टूटी मिली और उसमें रखा चढ़ावा गायब था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें