गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। साथ ही निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
इसके बाद सीओ और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक की। बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति और अपराधियों के बारे में जानकारी ली गई।
महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफिया और अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य-संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको जोड़ने, कंट्रोल रूम स्थापित करने, पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, पुलिस पेंशनरों की मीटिंग व जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।