फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7000 बेरोजगारों की बल्ले-बल्ले

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सेवायोजना के दफ्तर में दर्ज हो गए थे 46186 बेरोजगार
मार्च में 17105 और अप्रैल में 3352 पंजीकरण हुए
2012 में अब तक 21104 पंजीकरण हो चुके हैं
बेरोजगारों की भीड़ में 15118 लड़कियां ही शामिल
अभी 30 से 40 तक के नौजवानों को मिलेगा लाभ

‘मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिटारे से बेरोजगारों के लिए पहला तोहफा निकला तो इसमें गाजियाबाद के 7000 से ज्यादा नौजवानों की बल्ले बल्ले हो गई है। 15 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन की पेचीदगी के चलते 30 से 40 की उम्र के होने के बाद भी करीब साढ़े आठ हजार बेरोजगार वेटिंग भत्ता सूची में भी चले गए हैं। लखनऊ से खबर आने के बाद जिले में कहीं खुशी, कहीं मायूसी की स्थिति नजर आ रही है। हालांकि, 39 हजार से ज्यादा नौजवान बेरोजगार अभी भी सीएम हाउस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से ताक रहे हैं।


गाजियाबाद। सपा सरकार बनने के बाद जिले के सेवा योजना दफ्तर में रजिस्ट्रेशन कराने को भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ भी ऐसी कि उसे संभालने मेें प्रशासन और पुलिस को पसीने आ गए थे। बेरोजगार भत्ते की उम्मीद में रजिस्ट्रेशन कराने की होड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च 2012 में ही 17105 बेरोजगारों की एंट्री सेवायोजन कार्यालय के रिकार्ड में हो गई। हालांकि अप्रैल में यह संख्या 3352 ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार बनने के बाद कई बार उम्र और शिक्षा का भ्रम पैदा होने के बाद भी बेरोजगारों के रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ती ही रही। रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी नौजवान उसके बाद से लखनऊ से आगे के फैसले का इंतजार कर रहे थे। पहले चरण में भत्ता देने के लिए सरकार का पैमाना क्या होगा, इसका ऐलान शुक्रवार को हो गया है। सपा ने 15 मार्च तक पंजीकरण कराने वाले 30 से 40 वर्ष के बेरोजगारों को भत्ते का एेलान कर दिया। सपा सरकार के इस नए आदेश के बाद गाजियाबाद में करीब 7000 बेरोजगार ही बेरोजगारी भत्ते के हकदार बनेंगे। खास बात यह है कि 30 अप्रैल 2012 तक हाईस्कूल पास और 30 से 40 वर्ष की उम्र सीमा वाले 15400 बेरोजगार पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 7000 बेरोजगार वह है जिनके पंजीकरण 15 मार्च से पहले हो चुके हैं। रोजगार कार्यालय में 30 अप्रैल 2012 तक कुल 46186 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें हाईस्कूल और इससे ऊपर शिक्षा ग्रहण करने वाले बेरोजगारों की संख्या 42856 है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें