फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेला आदमी कैसे मार सकता है 7 लोगों को: बिट्टा

Thu, 23 May 2013 09:54 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अकेला आदमी कैसे 7 लोगों का कत्ल कर सकता है। गाजियाबाद पुलिस जरूर शासन के दवाब में वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


ये कहना है आल इंडिया एंटी टेरिस्ट फ्रंट केराष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा का।

बिट्टा बृहस्पतिवार शाम को गोयल फैमिली हत्याकांड में परिजनों को सांत्वना देने नई बस्ती स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। बिट्टा ने परिजनों से मिलकर मामले की सीबीआई से मांग कराने की बात कहीं
विज्ञापन


बिट्टा ने गोयल परिवार से परिजनों से पुलिस खुलासे को लेकर बात की।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शासन के दबाव में आकर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों पर प्रदेश के नेता और राजनेता पूरी तरह से हावी है।

राजनेता पुलिस विभाग को मजबूत बनाने के बजाए ट्रांसफर और प्रमोशनों पर ध्यान लगाए है। उन्होंने कहा गाजियाबाद केइतिहास में आज तक इतना बड़ा नरसंहार नहीं हुआ था। इसके लिए पूरी तरह से पुलिस विभाग और शासन के उच्चाधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें