बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को अरौल चौकी पुलिस ने 18 जनवरी को हुई कस्बे की दुकान में चोरी का खुलासा किया। माल बरामद कर लिया गया है। चोर को पकड़ कर जेल भेजा गया।
कोतवाली प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि ककवन रोड पर हुई पांच दुकानों में चोरी की तहकीकात जारी है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिंगर प्रिंट सहित, मोबाइल सर्विलांस अन्य कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग चुके हैं।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया चोर पुरान अरौल गांव निवासी विक्की सक्सेना है। जबकि दबिश के दौरान पुलिस पर हमला करने की फिराक में विक्की के पास से एक देशी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ।