घाटमपुर। कस्बे में बुधवार को आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। उपखंड अधिकारी जेएन कौशल ने बताया कि जहांगीराबाद उपकेंद्र में कार्य होने से शट डाउन लेकर आपूर्ति बंद करवा दी गई थी।
मालूम हो कि बुधवार की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कसबा सहित क्षेत्र के कई अन्य भागों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हो रहे।
स्योंढ़ारी, नवेड़ी, परास, सजेती, गौसगंज, पतरसा, भदवारा और पतारा सहित अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि बिजली न आने से उनके नलकूप बंद रहे।
जिससे फसलों की सिंचाई का कार्य प्रभावित हुआ। सहायक अभियंता (बिजली) ने बताया कि जहांगीराबाद स्थित 132 केवीए उपकेंद्र में नई लाइन डालने के काम से शट डाउन लेना पड़ा। कस्बा सहित अन्य संबंधित इलाकों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।