फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगी के टूटे पाइप से स्टेशन मास्टर व पोर्टर घायल

Sat, 17 Nov 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूटा पाइप दिखाते स्टेशन अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी के बोगी का पाइप टूटकर लगने से झंडी दिखा रहे स्टेशन मास्टर व पोर्टर घायल हो गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चालक ने ट्रेन को एडवांस सिग्नल के पास रोक लिया और बोगी का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन को रवाना किया, जबकि घायल उक्त दोनों लोगों को लोको अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 7:05 बजे अप की 2453 रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस झींझक रेलवे स्टेशन क्रॉस कर रही थी। ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर राजेंद्र मीणा तथा पोर्टर संजय शुक्ला झंडी दिखा रहे थे। तभी गार्ड बोगी से तीसरी बोगी के शौचालय से पाइप टूटकर स्टेशन मास्टर व पोर्टर संजय शुक्ला के पैरों में जा लगा जिससे दोनों घायल हो गए। पाइप टूटते ही स्टेशन मास्टर ने वॉकी-टॉकी से चालक को सूचना दी, जिसके बाद चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को एडवांस सिग्नल पर 7:06 बजे रोक लिया। ट्रेन का निरीक्षण कर ट्रेन को 7:16 बजे रवाना किया गया। इसके बाद घायल स्टेशन मास्टर व पोर्टर को इलाज के लिये लोको अस्पताल कानपुर भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि रांची-दिल्ली राजधानी से पाइप टूट कर स्टेशन मास्टर व पोर्टर के लगने से दोनों घायल हो गए थे। दोनों को लोको अस्पताल भेजा गया है तथा स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को एडवांस सिग्नल के पास रोककर बोगी का निरीक्षण कर रवाना करवाया गया। इससे 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें