फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती मोमबत्ती गिरने से दो घर जले

Mon, 07 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के हमिरामऊ गांव में शनिवार की देर रात आग लग जाने से दो घर जल गए। हादसे में करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना जलती हुई मोमबत्ती गिर जाने से हुई।
विज्ञापन


दमकल ने गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। हमिरामऊ गांव निवासी यदुनाथ प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र देवमोहन मोमबत्ती जलाकर देर रात तक पढ़ाई करता रहा।

रात में नींद लग जाने से वह जलती मोमबत्ती छोड़कर सो गया। इसी दौरान मोमबत्ती नीचे गिर गई और वहां रखे बिस्तरों में आग पकड़ ली।

जब तक घरवाले जान पाए तब तक आग ने खपरैल और छप्पर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते पड़ोसी शिवकुमार प्रजापति के मकान को भी आगोश में समेट लिया।

जब तक लोग दौड़े और आग बुझाने की कोशिश शुरू की तब तक दोनों घरों में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर देर रात घाटमपुर से फायर बिग्रेड भी मौके पर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदुनाथ ने बताया कि आग से दोनों घरों में तकरीबन दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घरों में कपड़ा, अनाज और अन्य सामान कुछ भी नहीं बचा है।

तहसीलदार ने बताया कि क्षति के आकलन कराने के लिए राजस्व लेखपाल को गांव भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें