फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे का अपहरण, दोस्त ने आरोपियों का पीछा कर पुलिस को दी सूचना

Tue, 30 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कार सवार आरोपियों ने सोमवार शाम को हुडा कॉम्प्लेक्स से व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने हैफेड चौक पर एक कमरे के अंदर व्यापारी के बेटे की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को एक कमरे से बेसुध अवस्था में बरामद किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को भी दबोच लिया है।
विज्ञापन


जनता कॉलोनी निवासी मनोज जैन केमिकल के व्यापारी है। उनका 19 वर्षीय बेटा रिषभ जैन शहर के एक कॉलेज से बी-कॉम फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहा है। वह शाम को घर से अपनी स्कूटी से हुडा कॉम्प्लेक्स में सीपीयू लेने आया था। आरोप है कि जब वह दुकान के अंदर जाने लगा तो तभी एक कार आई। कार में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। युवकों ने पीछे से रिषभ पर राड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने रिषभ का अपहरण कर लिया।

दोस्त पीछा करते पहुंचा रिषभ के पास

पुलिस के मुताबिक जिस समय आरोपियों ने रिषभ का अपहरण किया उसका एक दोस्त भी उसके साथ में था। रिषभ के दोस्त ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। फिर रिषभ के भाई को दी। रिषभ का दोस्त आरोपियों की कार का पीछा करता रहा। बाद में वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गया। यहां पुलिस ने रिषभ को बरामद किया। परिजनों ने बताया कि आरोपी बाद में रिषभ को हैफेड चौक की तरफ एक कमरे में ले गये। यहां पर आरोपियों ने करीब एक घंटे तक रिषभ की जमकर पिटाई की। साथ ही वारदात करने वाले चारों आरोपियों को पकड़ लिया। सभी आरोपी जींद के जुलाना के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत होती रही। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि अपहरण की सूचना मिलने के बाद ही युवक को बरामद कर लिया गया था। अपहरण करने वालों से पूछताछ की जा रही है। अभी दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें