फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक ने अधेड़ को चाकुओं मारकर घायल किया

Thu, 21 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती लहुलुहान सुरेश
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के बकोठी गांव में दो पड़ोसियों की रंजिश खूनी झगड़े में बदल गई। शौच को जा रहे पड़ोसी अधेड़ पर युवक ने चाकू से हमलाकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायल अधेड़ को सीएचसी भेज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

बकोठी गांव में सुरेश क ठेरिया (50) पुत्र छोटेलाल अपने परिवार संग रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 5:40 बजे सुरेश शौच को खेतों की ओर जा रहे थे, तभी पड़ोसी युवक रिंकू पांडे पुत्र शिवशंकर पांडे ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया, विरोध करने पर रिंकू ने चाकू से सुरेश पर हमला कर दिया, जब तक सुरेश अपना बचाव कर पाता रिंकू ने उनके पेट में कई बार चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रिंकू ने सुरेश के सिर में चाकुओं से कई बार किए और मौके से खेतों की ओर भाग गया। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने खून से लथपथ सुरेश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत बेहद नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया।

इंसपेक्टर अमर पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें