फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फावड़े से काट डाला

Mon, 25 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के सिमौर गांव निवासी एक युवक ने पत्नी को फावड़े से काट डाला। महिला ने एक दिन पहले ही पति के खिलाफ चौकी में मारने पीटने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस पति को हिदायत देकर चली आई थी। इससे गुस्साए पति ने पड़ोसी के घर में छिपी पत्नी को वहीं काट डाला। वारदात देख पड़ोसी भाग निकला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था।

छीदानादेवी ने बताया कि दामाद चंद्रशेखर पासी मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे पुत्री आशना (15), बेटे राम (12) और श्याम (10) हैं। चंद्रशेखर को बेटी मुन्नी देवी (35) के चाल चलन पर शक था। वह उसे रोज मारता पीटता था।
विज्ञापन


शनिवार रात चंद्रशेखर ने मुन्नी से विवाद के बाद उसे बुरी तरह मारा पीटा। इस पर मुन्नी रात में ही नंदना पुलिस चौकी पहुंच गई। पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत करने के बाद गांव लौट आई लेकिन, अपने घर न जाकर पड़ोसी बंटा नाई के घर चली गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस पहुंची और चंद्रशेखर से मुन्नी के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे हिदायत देकर चौकी लौट आई। इस बात से गुस्साए चंद्रशेखर ने पत्नी की तलाश शुरू की तो वह पड़ोसी के यहां मिली। यहां उसने फावड़े से पत्नी की गर्दन काट डाली। वारदात देख पड़ोसी मौके से भाग निकला।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें