बिल्हौर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में बुधवार को पीड़िता के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट से पहले ही पुलिस ने आरोपी अशोक, भोले और कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि न होने पर आगे की कार्रवाई विधिक राय के मुताबिक की जाएगी। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बेहद गरीब किसान ने गांव के तीन युवकों पर नाबालिग पुत्री को अगवाकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीड़ित परिवार से पूछताछ के लिए पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित, उसके पिता के बयानों की वीडियोग्राफी की।
पुलिस जांच अधिकारियों की मानें तो मामला पुराने प्रेम संबंध, पंचायत चुनाव और गांव में वर्चस्व का है, पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
बिल्हौर। आरोपी पक्ष के लोगों की माने तो वादी पक्ष के लोग वर्षों से देवाशरीफ जिला बाराबंकी जाने के लिए गुहार लगाते रहते थे, इसी को ध्यान में रखते हुए अशोक कुमार बटाईदार की दो पुत्रियों को जिनमें एक बालिग है जब कि एक नाबालिग को अपने खर्चे पर 28 जुलाई गुरुवार को देवाशरीफ ले गए थे, लेकिन गांव में पुरानी रंजिश और पेशबंदी के कारण उल्टा उन्हें रेप जैसे गंभीर मामले में फंसा दिया गया।