घाटमपुर कसबे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में खेले गए बदन सिंह कुशवाहा जिला क्रिकेट लीग में एसआर क्लब ने घाटमपुर को 66 रनों से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता सचिव भूप किशोर विश्वकर्मा ने बताया कि लीग मैचों की श्रंखला में रविवार को एसआर क्रिकेट क्लब और घाटमपुर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। एसआर क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की, जिसमें अनमोल ने 17, सौरभ ने 37, गौरव यादव ने 30 और रमनदीप सिंह ने 17 रन बनाए।
एसआर क्लब की टीम ने कुल 156 रन बनाए। घाटमपुर की टीम से गेंदबाजी करते हुए भूपकिशोर विश्वकर्मा ने 25 रन देकर और संदीप सचान ने 45 रन देकर 3-3 विकेट लिए। वहीं जवाब में घाटमपुर की टीम 19.9 ओवर में 90 रन बनाकर आलआउट हो गई। सबसे अधिक 25 रन विकास गुप्ता ने बनाए।
एसआर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने 20 रन और पुनीत ने 17 रन देकर 4-4 विकेट लिए।