फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे से परेशान किशोरी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी बिरहर के गांव बौहार में शोहदे से परेशान एक किशोरी ने गुरुवार की देररात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता का आरोप है कि शोहदे ने पुत्री से मारपीट भी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, आरोप के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू गई है।
विज्ञापन

बौहार गांव निवासी देवीप्रसाद सोनकर ने बताया कि उसकी पुत्री सुमन (17) ने गुरुवार की रात घर में कमरे में धन्नी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उसको नीचे उतारा और डाक्टर को दिखाया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता देवीप्रसाद का आरोप है कि उसकी बेटी को पड़ोसी जीतू सोनकर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसकी बेटी को छेड़छाड़ कर परेशान करता था। बेटी विरोध करती थी। बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी बेटी से मारपीट भी की थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
बताया कि दोपहर बाद कोतवाली से वापस घर लौटा और खेतों पर चला गया। इधर, घर में उसकी बेटी अकेली थी। तभी आरोपी युवक जीतू सोनकर फिर अपने भाई सोनू सोनकर के साथ घर पर घुस आया और बेटी सुमन से मारपीट की। बताया कि इसी से क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिरहर चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम का लग रहा है। बताया कि आरोपी युवक जीतू सोनकर और उसके भाई के खिलाफ गुरुवार को थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया गया है। आरोपी युवक द्वारा किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर तंग करने की बात प्रकाश में आई है। घटना के बाद से वह और उसका भाई फरार हैं, दोनों की तलाश की जा रही है। बताया कि मारपीट की रिपोर्ट में ही आरोपियों के खिलाफ अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें