देशभर में नवरात्रि की धूम है। पंडालों में देवी माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही सामाजिक संदेश भी दिए जा रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा धर्मनगरी काशी में देखने को मिला।
वाराणसी के रामकुंड स्तित श्री श्री 1008 दैत्रावीर बाबा मंदिर के प्रांगण में हेलमेट के साथ 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान लोगों ने शपथ लेकर हेलमेट पहनकर चलने का दिया संदेश दिया, साथ दूसरों से भी हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया।