फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से छठ तक चलेंगी 500 अतिरिक्त बसें, प्रबंधकों को दिए गए निर्देश

Sun, 06 Oct 2019 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लोगों की सुविधा के लिए दिवाली से छठ पूजा तक 500 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का संचालन करने के इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राजशेखर के मुताबिक इस बार दिवाली 27 अक्टूबर और छठ का पर्व दो नवंबर को मनाया जाएगा। इससे प्रदेश भर के यात्रियों को दस दिनों तक अतिरिक्त बसों की सुविधा हासिल होगी। कंडक्टर इन बसों में निर्धारित संख्या में यात्रियों को बैठाएंगे, जिससे उनको खड़े होकर सफर न करना पड़े।

प्रबंध निदेशक ने यह भी आदेश दिए हैं कि त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पर बढ़ जाती है। ऐसे में उनके बैठने और स्वच्छ जल की व्यवस्था के साथ महिला व पुरुष यात्रियों के लिए शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


वहीं बसों के आवागमन के संबंध में यात्रियों को सूचनाएं भी दी जाएं। इसके साथ ही बसों की मरम्मत, शत प्रतिशत बसों का संचालन करने और टिकट मशीन की कमियों को दूर करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें