रेप के आरोप में घिरे पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव को अंतरिम जमानत मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी। कोर्ट ने एक अन्य मामले में तीन जनवरी तक पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसूलिया निवासी एक दलित युवती ने बसपा सरकार में मंत्री रहे अवधपाल सिंह यादव, बेटे रणजीत यादव व एमएलसी भाई चंद्रप्रताप सिंह यादव पर नौकरी दिलाने के नाम पर घर में रेप करने का आरोप लगाया था। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर अलीगंज थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
पूर्व मंत्री को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दीवानी न्यायालय स्थित कोर्ट नंबर 17 में पेश किया गया। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता यदुवीर सिंह ने बताया कि न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री को दुष्कर्म के मामले में अंतरिम जमानत दे दी है।