फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गला घोंटकर युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर शव कुआं में फेंका

Wed, 08 Nov 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। युवक की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को हाथ-पैर बांधकर कुआं में फेंक दिया गया। 5 नवंबर रविवार की शाम शिकोहाबाद से लापता मैनपुरी के युवक का शव बुधवार सुबह अरांव थाना के गांव कुंजपुर हवेली के पास कुएं में मिला। युवक अपनी बहन के घर पर रहता था। भांजे ने रुपये के लेनदेन के विवाद में अपने गांव के चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी रामविलास यादव (45) की बहन रानी फिरोजाबाद के अरांव क्षेत्र के गांव कुंजपुर हवेली और दूसरी बहन की रानीपुरा, मटसेना में ससुराल है। रानीपुरा निवासी उसके जीजा राकेश बाबू यादव की 16 साल पहले मौत हो गई थी, उनके बच्चे छोटे थे। संपत्ति आदि की देखभाल करने के लिए रामबिलास रानीपुरा गांव में बहन के घर ही रहने लगा। इस बीच कुछ वर्ष पहले उसके कुंजपुर हवेली निवासी जीजा हरनंदन की भी मौत हो गई। इसके बाद वह बारी-बारी दोनों बहनों के घर रहने लगा।
रानीपुरा निवासी भांजा मनु यादव ने बताया कि उसके मामा रामविलास ने कुंजपुर हवेली निवासी अपने दोस्त दर्शन सिंह को डेढ़ वर्ष पहले 60 हजार रुपये उधार दिए थे। दर्शन रकम लौटाने में टालमटोल कर रहा था। आरोप है कि रविवार को दर्शन ने फोन करके उसके मामा को रुपये देने के लिए कुंजपुर हवेली बुलाया था। मामा शाम 4.30 बजे उसके साथ बाइक से गए थे। मामा शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहे पर बाइक से उतर गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए। कुंजपुर हवेली नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे कुंजपुर हवेली से कुछ दूरी पर नगला लेखराज निवासी किसान के खेत में स्थित कुएं में शव मिलने की सूचना मिली थी। अरांव इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

-युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या के कई सबूत भी घटनास्थल व आरोपी के घर पर मिले हैं। आरोपी फरार है। तीन टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें