फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो साथियों की हालत नाजुक; बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आ रहा था घर

Tue, 07 Nov 2023 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि दो साथियों की हालत नाजुक है। वह बेटे के जन्मदिन में शामिल होने घर आ रहा था। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक बेटे के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए घर आ रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना जानकारी ली। साथ ही परिजन को सूचना दी। खबर पाकर घर में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


परजिन ने बताया कि मृतक मैनपुरी में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को बेटे का जन्मदिन था, इसलिए घर पर पार्टी रखी गई थी। पार्टी में शामिल होने के लिए साथियों के साथ आ रहा था। घर में जश्न का माहौल था। डीजे बज रहा था। मृतक की इच्छा थी कि बेटे का जन्मदिन अच्छे से मनाया जाए। जसराना थाना क्षेत्र के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर यह हादसा हो गया।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें