फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सड़क किनारे खड़े युवक को मैजिक ने कुचला, मौत, बुआ के घर जा रहा था

Mon, 20 Mar 2023 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार मैजिक ने युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौजूद लोग परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में टोल प्लाजा के निकट सड़क पर खड़े व्यक्ति को अनियंत्रित मैजिक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के कुठावली गांव निवासी पप्पू (50) सोमवार की दोपहर 12.30 बजे टोल प्लाजा के पास गाड़ी से उतरा। इसे यहां से टूंडला के जाजपुर निवासी अपनी बुआ के यहां जाने के लिए गाड़ी बदलनी थी। वह सड़क से हटकर दूर जा रहा था। इसी दौरान टूंडला की ओर से आ रही अनियंत्रित मैजिक गाड़ी ने उसे कुचल दिया।

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

इससे वह बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। साथ ही मैजिक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें