फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के नाम पर युवक से ठगी

Wed, 12 Aug 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर एक युवक को शातिरों ने ठगी का शिकार बनाया। युवक को ड्रेस देने के नाम पर उससे 3600 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना पुलिस से घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड निवासी निखिल कुमार का आरोप है कि उसे ऑनलाइन एक लिंक मिला था। जिसमें गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का आवेदन था। पीड़ित ने जब लिंक पर क्लिक किया, तो गुरुग्राम से फोन आया। इसके बाद पीड़ित नौकरी के लालच में गुरुग्राम पहुंच गया। यहां शातिरों ने उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया। उससे सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस के नाम पर 3600 रुपये ठग लिए। जब पीड़ित जॉइनिंग लेटर पर लिखे राजा का ताल क्षेत्र के पते पर पहुंचा, तो उसे फर्जीवाड़े का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को घटना की शिकायत की है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें