फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझा घर का इकलाैता चिराग: पुलिस भर्ती की उम्र निकलने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 09 Jun 2026 09:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

परिजन कमरे में पहुंचे तो आकाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था और पास ही तमंचा गिरा हुआ था। माथे के बीचोंबीच गोली का निशान था। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरोजगारी और सरकारी नौकरी नहीं मिल पाने से तनाव में आकर टूंडला के गांव खेड़ा उलाऊ में सोमवार को 28 वर्षीय युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने बूढ़े माता-पिता की इकलौती संतान था। गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस आत्मघाती कदम से हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है।
विज्ञापन


खेड़ा उलाऊ निवासी आकाश यादव (28) सोमवार रात करीब 9:30 बजे परिजन के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन कमरे में पहुंचे तो आकाश बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था और पास ही तमंचा गिरा हुआ था। माथे के बीचोंबीच गोली का निशान था। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि आकाश अपने पिता की अकेली संतान था, जिससे पूरे परिवार की उम्मीदें उसी पर टिकी थीं। वह पिछले कई वर्षों से जी-तोड़ मेहनत करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हाल ही में आयोजित हुई पुलिसभर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उसकी अधिकतम उम्र सीमा पार हो चुकी थी, जिसके चलते वह बुरी तरह टूट गया था। नौकरी न मिलने और भविष्य अंधकार में दिखने के कारण वह गहरे तनाव में रहने लगा था। अवसाद के कारण वह धीरे-धीरे शराब पीने का भी आदी हो गया था।
विज्ञापन


सीओ बोले- मामले की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी टूंडला अरुण कुमार चौरसिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला नौकरी न मिलने के तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इकलौते चिराग के बुझने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास तमंचा कहां से आया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें