कानपुर में विजयी खिलाड़ीसंगठन
- फोटो : कानपुर में विजयी खिलाड़ी संगठन
टूंडला। कानपुर के बिठूर रोड गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल में आयोजित उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टूंडला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में अंकित यादव ने 15 से 18 आयु वर्ग में रजत पदक, प्रिंस सिंह सिसोदिया ने 12 से 15 आयु वर्ग में कांस्य पदक और कुणाल ने 5 से 6 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता है। कोच अभिषेक ने बच्चों की कड़ी मेहनत और लंबे समय के परिश्रम को इस जीत का श्रेय देते हुए कहा कि वे टूंडला में ऐसे और भी खिलाड़ी तैयार कर उन्हें नेशनल व इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे वहीं खिलाड़ियों की इस सफलता पर क्रीड़ा भारती नगर व जिला की टीम के साथ-साथ सुरेंद्र नौहवार, रितेश कुमार और सुशांत कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवाद