फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कूलर से करंट लगने पर युवक हुआ बेसुध

Mon, 01 Jul 2024 04:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर में रखे हुए कूलर से युवक को करंट लग गया। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला खेड़ा निवासी निशांत कुलश्रेष्ठ (35) सोमवार को घर में कुछ काम कर रहा था। वहां रखे हुए कूलर से उसे अचानक करंट लग गया। करंट के संपर्क में आने के कारण वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजन ने जब उसे जमीन पर गिरा पड़ा देखा, तो तत्काल ही उपचार के लिए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें