फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला यादव नगर निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर निवासी सुनीता पत्नी हरीशंकर की रविवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर पर मृतका के भाई और परिजन भी सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई अंकुश ने बताया कि सुनीता मूल रुप से इटावा जिले के बसेहर के गांव खडकौसी की रहने वाली थी। करीब सात वर्ष पूर्व सुनीता का विवाह हरीशंकर के साथ किया था। सुनीता के डेढ़ वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन

अंकुश का कहना है कि सोमवार को उसके बेटे का तगा बंधना था। रविवार को छोटा भाई अंशुल बहन सुनीता को बुलाने के लिए आया था। लेकिन ससुरालीजनों ने सुनीता को भेजने से मना कर दिया। सुनीता और अंशुल द्वारा विरोध करने पर आरोपी ससुरालीजनों ने सुनीता और अंशुल की पिटाई कर दी थी। अंशुल बहन को उसकी ससुराल छोड़कर घर आ गया। इस बीच सुनीता के पति हरिशंकर ने फोन पर सूचना दी कि सुनीता मौत हो गई है। बहन की मौत की खबर पर वह मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन शव को छोड़कर भाग गए थे। सुनीता की मौत बीमारी से नहीं फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या की गई है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि महिला का इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें