फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदे से लटकी मिली महिला, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Tue, 03 Nov 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतका ​शिखा का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतका ​शिखा का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कुशवाहा नगर में सोमवार देर रात एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन ट्रामा सेंटर ले गए। चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रामनगर निवासी गोविंद राम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिखा तिवारी (31) की शादी फरवरी 2017 में कुशवाहा नगर, थाना उत्तर निवासी अमित तिवारी के साथ की थी। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री नव्या और पांच वर्षीय पुत्र अंश को रोता-बिलखता छोड़ गई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन शादी में मिले दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार कार तथा पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पिता का यह भी आरोप है कि दो नवंबर की रात करीब 11 बजे पति ने फोन कर हत्या कर देने की जानकारी दी थी, जिसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे।

पुलिस की जांच में घरेलू कलह की बात आई सामने
पुलिस ने मामले में मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि शिखा और उसके पति अमित तिवारी में कलह रहती थी। सोमवार शाम को इन दोनों के बीच कलह हुई थी। इसके बाद शिखा अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर ससुराल वालों ने जाकर देखा था तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली थी, जिसे उतारकर तुरंत ट्रामा सेंटर ले गए थे। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत होने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें