फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश के हमले से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र के गांव भोंडेला निवासी महिला की गोवंश के हमले से मौत हो गई। महिला के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव भोंडेला निवासी राज बेटी (46) शनिवार को घर पर काम कर रही थी। उसकी गाय और भैंस घर के बाहर बंधे थे। उसी दौरान वहां एक गोवंश आ गया। वह बाहर बंधे पशुओं को परेशान करने लगा। राजबेटी गोवंश को भगाने का प्रयास करने लगी।
तभी गोवंश ने महिला पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने गोवंश को वहां से भगाया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि महिला की मौत गोवंश के हमले से होने की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें