फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की न्यू गिहार कॉलोनी निवासी किशोर की मैनपुरी के कसबा भोगांव में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर शिकोहाबाद पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। किशोर की मां ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक किशोर राजा (17) की मां रश्मि ने बताया कि उसका बेटा शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की न्यू गिहार कॉलोनी में अपने मामा के यहां रहता था। वह मूलरूप से मैनपुरी जिले के भोगांव का रहने वाला था।
शिकोहाबाद में बैटरी का काम करता था। दो दिन पूर्व कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। विवाद के दौरान युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे वह घायल हुआ था। युवकों की पिटाई के कारण वह डर कर भोगांव चला गया। शनिवार रात वह सोया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजन शव को लेकर शिकोहाबाद पहुंचे और शिकोहाबाद थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि किशोर की मौत की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें