फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत, बीमार बेटे को खाना देने जा रही थी

Tue, 29 Aug 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। वह बीमार बेटे को खाना देने जा रही थी। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अस्पताल में भर्ती बीमार बेटे के लिए घर से खाना लेकर आ रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

विज्ञापन


आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव नगला राय निवासी सुरेंद्र कुमार की तबीयत खराब होने पर वह टूंडला थाना क्षेत्र के एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। सोमवार सुबह आठ बजे करीब मां ओमवती उसके लिए खाना लेकर अस्पताल आ रही थीं। वह ऑटो से उतरकर मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी आगरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र सुरेंद्र कुमार ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया है कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें