फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मगध एक्सप्रेस के आगे कूदकर महिला ने दी जान

Mon, 24 Nov 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। दिल्ली रेलखंड पर मानसिक रूप से परेशान महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। महिला ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटे को रोता-बिलखता छोड़ा है।
विज्ञापन




रेलवे की न्यू कॉलोनी आवास संख्या 349/ईएफ निवासी सुनीता देवी रेलवे विभाग के सफाईकर्मी के पद पर तैनात थीं। सुनीता सोमवार सुबह 8 बजे अपनी ड्यूटी पर गई थीं। घर पर उनका पुत्र रवि और उसकी 32 वर्षीय पत्नी रीना और साला आकाश मौजूद थे। रवि और आकाश रेलवे आवास के बाहर बैठे थे। तभी रवि की पत्नी रीना पीछे के रास्ते से निकल गई। सुबह साढे़ नौ बजे करीब रीना के घर न होने पर पति व भाई उसे खोजने निकल रहे थे।
इसी बीच पता चला कि रीना ने नई दिल्ली के लिए जा रही मगध एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी है। पति व भाई ने बताया कि रीना मानसिक बीमारी से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था। रीना ने अपने पीछे आठ वर्ष की बेटी अलिशा, तीन वर्षीय आलू व एक तीन महीने का पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ा है। थाना प्रभारी मोनू आर्या ने बताया कि महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें