फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली महिला की उपचार के दौरान मौत, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
ली महिला की उपचार के दौरान मौत, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छेड़छाड़ की घटना के बाद देर शाम खुद को आग के हवाले करने वाली महिला ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा दिया। उधर मृतका के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव लभऊआ निवासी पूजा पत्नी विनोद कुमार सोमवार शाम घर पर अकेली थी, तभी गांव के ही प्रवेश कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने अपने भाई प्रदीप के साथ उसके घर धावा बोल दिया। पूजा को अकेला देख आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसके पास रखी नकदी छीन कर फरार हो गए। छेड़छाड़ की घटना से आहत हुई पूजा ने देर शाम खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। परिजन उसको देर शाम जिला अस्पताल लेकर आए। यहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद शिकोहाबाद पुलिस ने उसके पति की तहरीर पर प्रवेश पुत्र वेद प्रकाश, बहन बबली, भाई प्रदीप व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें