फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिए वोटर लिस्ट की कमियां दूर करने के निर्देश

Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
सदर तहसील में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को बैठक ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को सदर तहसील के सभागार में विस चुनाव के संबंध में सभी एसडीएम, तहसीलदार व बीएलओ के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने बूथों के निरीक्षण के साथ मतदाता सूचियां दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 मुख्य चुनाव आयुक्त अरुण सिंघल ने तहसील सभागार कक्ष में 11 बजे विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय में अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर बूथों की बिल्डिंग, आवागमन का रास्ता, प्रकाश, पेयजल व्यवस्था व रैंप आदि देख लें। इसके साथ सभी बूथों का नजरी नक्शा तैयार करा लें, जिससे चुनाव के समय कोई परेशानी न हो। बूथों पर जो कमियां हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए दुरुस्त करा लें। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट में जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करा लें। मुख्य चुनाव आयुक्त ने शाम करीब पांच बजे पूरी तहसील का निरीक्षण किया। तहसील प्रशासन द्वारा आईएसओ का दर्जा पाने को जो प्रयास किए जा रहे हैं, उसकी सराहना की। बैठक में एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड, तहसीलदार जीत सिंह रॉय, टूंडला एसडीएम पंकज वर्मा, तहसीलदार रामऔतार, शिकोहाबाद एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सिरसागंज राजेश यादव, जसराना अमित सिंह के अलावा बीएलओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें