फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 22 हजार रुपये

Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बच्चों की कॉपी-किताबें खरीदने के लिए एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई महिला का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने उसे अपना शिकार बनाया। ठगों ने डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से हजारों रुपयों की नकदी निकाल ली। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

नगला नदिया निवासी रिशु देवी शनिवार को एटा चौराहे पर स्थित एक एटीएम मशीन से बच्चों की कॉपी-किताबें लेने के लिए रुपये निकालने के लिए आई थीं। महिला ने बताया कि जब वह एटीएम से रुपये निकाल रही थीं तो उनके बराबर में एक व्यक्ति मौजूद था। उसने महिला के रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम अपने हाथ में ले लिया। इसी बीच बदमाश ने महिला का डेबिट कार्ड बदल दिया और रुपये न निकलने की बात कही।
इसके चलते महिला चली गई। कुछ ही देर बाद महिला के मोबाइल पर 22 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने तत्काल ही घटना की जानकारी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता मेरे पास नहीं आई है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें