फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्रामसभा की भूमि पर दर्ज किया ग्रामीण का नाम

Sun, 11 Aug 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना तहसील के ग्राम झपारा में छह एकड़ भूमि पर दूसरे के नाम दर्ज करने के मामले को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गंभीरता से लिया। डीएम ने जांच कराने के बाद उक्त नाम हटाकर ग्रामसभा में भूमि दर्ज करने की कार्रवाई की है। वहीं इस दौरान तैनात रहे लेखपालों को नोटिस जारी किए है। जिस लेखपाल के द्वारा लापरवाही बरती गई है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जसराना तहसरील के ग्राम झपारा स्थित ग्रामसभा की छह एकड़ भूमि पर गलत ढंग से रामसनेही का नाम दर्ज कर दिया था। इसकी शिकायत पूर्व ब्लाक प्रमुख संजीव यादव ने जिलाधिकारी रमेश रंजन से की थी। डीएम रमेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने इसकी जांच एसडीएम न्यायिक जसराना अब्बास नकवी से कराई थी। उन्होंने जांच करने के बाद ग्राम सभा की भूमि पर गलत ढंग से नाम दर्ज किया जाना पाया था। इसके कारण उक्त नाम को निरस्त करने के साथ जमीन को ग्रामसभा में दर्ज किए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

जमीन के ग्रामसभा में दर्ज किए जाने के बाद डीएम ने इस मामले में लेखपाल स्तर के साथ अभिलेखागार में कहां लापरवाही बरती गई इसकी भी जांच प्रारंभ करा दी है। इस जमीन के संबंध में एसडीएम जसराना शिवध्यान पांडेय का कहना है कि जसराना के झपारा गांव की जमीन के मामले में ग्रामसभा की भूमि ग्रामसभा में दर्ज की गई है। इस मामले में उस दौरान जो लेखपाल तैनात रहे थे उन सभी तो नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें