फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में फिर बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम में लगातार परिवर्तन से मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक सर्दी, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार सहित फंगल इंफेक्शन के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। चर्म रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल खुला तो पंजीकरण खिड़की, ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। मरीजों की बढ़ती संख्या का प्रमुख कारण मौसम में बदलाव है। सुबह-शाम सर्दी रहती है जबकि दोपहर में मौसम गर्म हो जाता है।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज में 910 मरीज पहुंचे। इसमें 300 तो बुखार, जुकाम, दर्द आदि के थे। मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल में सर्दी, जुखाम के अलावा फंगल इंफेक्शन के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। इंफेक्शन के मरीजों को साफ सफाई व गुनगुने पानी से नहाने की सलाह दी जा रही है। 30 पलंग के आईसीयू में 23 मरीज भर्ती है। वहीं जनरल वार्ड में 50 मरीज भर्ती हैं। चर्म रोग विभाग में खुजली आदि के करीब 150 से 200 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में बढ़ी जांच की संख्या
मरीजों की संख्या बढ़ने से पैथोलॉजी में जाच की संख्या बढ़ने लगी है। वर्तमान में करीब 350 मरीजों की जांच प्रतिदिन की जा रही है। मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है।
नहीं आई दर्द की दवा
मेडिकल कॉलेज में पिछले आठ दिन से दर्द की दवा नहीं है। दंत रोग, हड्डी रोग सहित अन्य विभागों में मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक बाहर से दवाएं खरीदने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें